जागृति से होगा तीर्थंकर महावीर की वाणी व सिद्धान्तों का ज्ञान :- उपाध्याय मनितप्रभ सागर

जागृति से होगा तीर्थंकर महावीर की वाणी व सिद्धान्तों का ज्ञान :- उपाध्याय मनितप्रभ सागर

तीर्थंकर श्री महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक पर निकली विराट व भव्य शोभायात्रा शहर भर में शोभायात्रा का हुआ भव्य स्वागत, जन-जन ने की पुष्पवर्षा शोभायात्रा में चतुर्विघ जैन धर्मावलम्बियों सहित महावीर के जीवन-दर्शन की झांकियां रही शामिल जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी का 2625वें जन्म कल्याणक के उपलक्ष में मंगलवार थार नगरी, बाड़मेर में जैन श्रीसंघ, बाड़मेर एवं जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के तत्वावधान जैन न्याति नोहरे से चतुर्विघ संघ की उपस्थिति में ध्वजारोहण पश्चात विराट एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन हुआ। पूज्य गुरुदेव खरतरगच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री जिन मणिप्रभ सूरीश्वरजी म.सा. के शिष्य उपाध्याय प्रवर श्री मनितप्रभ सागरजी म.सा. आदि ठाणा, ठाम चौविहारी, प.पू. आदर्शरत्न सागरजी म. सा. प. पू. अचलगच्छाधिपति आ. भ. श्री कलाप्रभ सागर सूरीश्वर म. सा. की आज्ञानुवर्ती महोदया प. पू. अरुणोदय श्री जी म. सा. की शिष्या प्रवचन प्रवर्तनी प. पू. हिरण्यगुणा श्री जी म. सा. आदि ठाणा एवं प्रवर्तनी श्री सज्जन श्री जी म. सा., प्रवर्तिनी श्री शशिप्रभा श्री जी म. सा. की शिष्या परम पूज्या साध्वी श्री सम्यग्दर्शना श्रीजी म.सा. आदि ठाणा, प. पू. विमलप्रभाश्रीजी म. सा. आदि ठाणा, डॉ. विद्युतप्रभाश्री जी म. सा. की सुशिष्या प. पू. निलांजनाश्री जी म. सा. आदि ठाणा की पावन निश्रा व सकल संघ की उपस्थिति में समारोह के मुख्य अतिथि सुश्रावक, आराधक डॉ. रणजीतमलजी मालू ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण पश्चात गुरूदेवश्री प. पू. मनितप्रभ सागर जी म.सा. के मांगलिक व मंगल संदेश बाद विभिन्न संघों के अध्यक्षों ने जैन पताका लहराकर शोभायात्रा को रवाना किया। संयोजक प्रो. एस. के. जैन ने बताया कि परमात्मा महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के पावन व शुभ अवसर पर जैन न्याति नोहरे से ध्वजारोहण पश्चात विराट व भव्य शोभायात्रा का आगाज हुआ। यह शोभायात्रा विश्व-शान्ति, अहिंसा, करूणा व मैत्री का संदेश देते हुए जैन न्याति नोहरे से दरियागंज, करमूजी की गली, महाबार रोड़, स्कूल नं. 04, जैन विद्यापीठ, ढ़ाणी बाजार, पुरानी सब्जी मण्डी, स्टेशन रोड़, रेल्वे स्टेशन, सुभाष चौक, हमीरपुरा, आराधना भवन से होते हुए गोलेच्छा-डूंगरवाल ग्राउण्ड पहुंची। गुरू-भगवन्तों का मंगल प्रवचन व झांकिया के प्ररस्कार वितरित किये गये। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग शामिल रहे, वहीं शहर भर में जगह-जगह पर विभिन्न संस्थाओं व संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत व अभिनन्दन किया गया। सह-संयोजक मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि जैन श्रीसंघ व महोत्सव समिति द्वारा आयोजित विराट व भव्य शोभायात्रा में सबसे प्रथम पंक्ति में शोभायात्रा बैनर, ढ़ोल पार्टी, गिरनार भक्त मण्डल द्वारा सुसज्जित परमात्मा रथ, घुड़सवार, भगवानजी के माता-पिता का रथ, राजेन्द्र बैण्ड, साधु-भगवन्तों के बाद बड़ी संख्या में सिर पर आकर्षक साफा पहने श्रावक, पुलिस बैण्ड, बालिका मण्डल की बालिकाएं शामिल रही वहीं द्वितीय सिरे में ढ़ोल पार्टी, परमात्मा का पालणा का रथ, पदमावती बैण्ड, साध्वी-भगवन्त, मंगल कलशधारी माताएं-बहिनें, महिला मण्डल की कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में श्राविकाएं शामिल रही। वहीं अन्तिम सिरे में जैन समाज के विभिन्न, संस्थाओं व ज्ञान पाठशाला द्वारा बनाई बहुत आकर्षक, ज्ञानवर्द्धक झांकियां शामिल रही। जुलूस के दौरान शहर भर में अलग ही माहौल रहा, पूरे प्रभु भक्ति में रम गया, अहिंसामय व करूणामय हो गया। रक्तदान शिविर, जीवदया कार्यक्रम, म्यूजिकल प्रतियोगिता व महाआरती का हुआ आयोजन समिति सह-संयोजक चम्पालाल बोथरा ने बताया कि शोभायात्रा का संचालन मुकेश बोहर अमन ने किया वहीं जुलूस का संयोजन मदनलाल बोथरा व खरतरगच्छ युवा परिषद द्वारा किया गया। शोभायात्रा के संचालन में जैन सामज के विभिन्न मण्डलों से सहयोग किया। तीर्थंकर श्री महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक दिवस पर मंगलवार को विराट व भव्य शोभायात्रा पश्चात दोपहर में तेरापथ भवन में महावीर इन्टरनेशनल के संयोजन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। वहीं गोलेच्छा-डूंगरवाल ग्राउण्ड में म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता, अणुव्रत समिति के संयोजन में नन्दी गौशाला में जीवदया कार्यक्रम व महावीर जिनालय खागल्ल मोहल्ला में परमात्मा महावीर की महाआरती व आरती सजावट प्रतियोगिता से त्रि-दिवसीय महोत्सव की पूर्णाहूति हुई। तमाम कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में जैन समाज के गणमान्य नागरिक, माताएं-बहिनें उपस्थिति रही।