तरनतारन में दुकान पर खड़े युवक पर अंधाधुंध फायरिंग, स्थिति गंभीर
पंजाब के तरनतारन जिले के गांव ठठियां महंतां में शुक्रवार देर रात गोलीबारी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक दुकान के पास खड़े युवक पर मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने अचानक गोलियां चला दीं। इस अंधाधुंध फायरिंग में कई गोलियां लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक की पहचान गांव ठठियां महंतां के...