कनाडाई संसद सत्र से पहले सड़कों पर उतरे प्रवासी: टॉरंटो में हजारों अंतरराष्ट्रीय छात्रों और श्रमिकों का फूटा गुस्सा
कनाडा की संसद का नया सत्र शुरू होने से ठीक पहले रविवार को देश के विभिन्न हिस्सों में हजारों प्रवासियों, अंतरराष्ट्रीय छात्रों, शरणार्थियों और गैर-दस्तावेजी (बिना वैध कागजात वाले) लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग है कि कनाडा में वर्तमान में रह रहे सभी प्रवासियों को स्थायी निवास (PR) दिया जाए और लोगों को देश से निकालने (डिपोर्टेशन) की प्रक्रिया तुरंत रोकी...