मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी, तेज हवाओं और गरज-तूफान की संभावना
- पंजाब
- (Asia/Kolkata)
पंजाब और चंडीगढ़ इस समय भीषण गर्मी की चपेट में हैं, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में गर्मी और तेज हो सकती है तथा हीटवेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है। रविवार को तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट दर्ज की गई, हालांकि यह सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक रहा। राज्य में बठिंडा सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के अनुसार 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक राज्य में हीटवेव जारी रहने की संभावना है। इस दौरान गर्म रातों के साथ गरज-तूफान को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। विभाग के मुताबिक, इस अवधि में बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि 1 मई को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन 2 मई से तापमान में फिर से वृद्धि होने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इसके अलावा, विभाग ने बताया कि आज राज्य के सात जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा शामिल हैं।
Leave a Reply