डोनाल्ड ट्रंप कैबिनेट की प्रमुख सदस्य तुलसी गबार्ड का इस्तीफा
- अंतरराष्ट्रीय
- (Asia/Kolkata)
अमेरिका की डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस (DNI) तुलसी गबार्ड ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मंत्रिमंडल का हिस्सा थीं। उनका इस्तीफा 30 जून 2026 से प्रभावी माना जाएगा। बताया जा रहा है कि उनके इस्तीफे का मुख्य कारण उनके पति की गंभीर बीमारी है। तुलसी गबार्ड ने अपने पति अब्राहम विलियम्स के इलाज और देखभाल के लिए यह फैसला लिया है। अब्राहम विलियम्स को हड्डियों के एक दुर्लभ कैंसर का पता चला है, जिसके बाद गबार्ड ने अपने पारिवारिक दायित्वों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया। तुलसी गबार्ड पिछले डेढ़ साल से राष्ट्रीय खुफिया विभाग की निदेशक के रूप में कार्यरत थीं। इस दौरान उन्होंने अमेरिका की 18 खुफिया एजेंसियों की अगुवाई की। हाल ही में उन्होंने ओवल ऑफिस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपा। हालांकि उनका कार्यकाल 30 जून 2026 तक जारी रहेगा। तुलसी गबार्ड अमेरिकी कांग्रेस में सेवा देने वाली पहली हिंदू नेता भी रही हैं। उनके अचानक इस्तीफे को ट्रंप प्रशासन के लिए एक बड़ा राजनीतिक और प्रशासनिक झटका माना जा रहा है।
Leave a Reply