क्रिस्टिया फ्रीलैंड की नई किताब में बड़े खुलासे: ट्रूडो और ट्रंप को लेकर साझा किए कई अहम अनुभव
- अंतरराष्ट्रीय
- (Asia/Kolkata)
कनाडा की पूर्व उप प्रधानमंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने अपनी नई किताब ‘अनरिलाएबल बॉयफ्रेंड’ (Unreliable Boyfriend) में पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर अपनी राय साझा की है। 416 पन्नों की इस किताब में उन्होंने अपने राजनीतिक अनुभवों, सरकार के अंदरूनी माहौल और कनाडा-अमेरिका संबंधों के बारे में विस्तार से लिखा है। अपनी किताब में फ्रीलैंड ने जस्टिन ट्रूडो के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कई मौकों पर ट्रंप का डटकर सामना किया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कनाडा के हितों की रक्षा की। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने ट्रूडो के व्यक्तिगत व्यवहार और कार्यशैली की आलोचना भी की है। फ्रीलैंड के अनुसार, ट्रूडो सार्वजनिक छवि (पब्लिक इमेज) पर अधिक ध्यान देते थे, जबकि कई बार नीतियों के बारीक पहलुओं में उनकी रुचि कम दिखाई देती थी। ट्रंप की कार्यशैली और कनाडा-अमेरिका संबंध अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संदर्भ में फ्रीलैंड ने उन्हें एक सख्त और दबाव बनाने वाले (धक्केशाही करने वाले) नेता के रूप में वर्णित किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अमेरिका के साथ संबंधों में कनाडा को हमेशा एक मजबूत और स्पष्ट रुख अपनाने की आवश्यकता है। इसके अलावा, उन्होंने अपनी पुस्तक में मित्र देशों के साथ व्यापारिक साझेदारी बढ़ाने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने पर विशेष बल दिया है। इस्तीफे के फैसले और राजनीतिक सफर का जिक्र फ्रीलैंड ने इस पुस्तक में ट्रूडो सरकार में अपने लंबे कार्यकाल, अपने इस्तीफे के फैसले और अंतरराष्ट्रीय राजनीति के अपने व्यक्तिगत अनुभवों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी है। उन्होंने सरकार के भीतर के कामकाजी माहौल और कूटनीतिक चुनौतियों पर अपने विचार व्यक्त किए हैं।
Leave a Reply