‘मिशन क्लीन पंजाब’ की शुरुआत, 10 दिन चलेगा विशेष सफाई अभियान
पंजाब को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने शनिवार को ‘मिशन क्लीन पंजाब’ नाम से विशेष सफाई अभियान शुरू किया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पटियाला के थापर चौक में स्वयं सफाई कर अभियान का उद्घाटन किया। यह अभियान 29 अगस्त से 7 सितंबर तक 10 दिनों तक चलेगा। अभियान के दौरान राज्यभर में उन चिन्हित स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा, जहां अक्सर कचरा जमा होता है। सरकार का...