राष्ट्रीय

377 published stories
UGC NET Results: NTA ने जारी किया 84 विषयों का रिजल्ट, 4 हजार से अधिक उम्मीदवार JRF के लिए योग्य

UGC NET Results: NTA ने जारी किया 84 विषयों का रिजल्ट, 4 हजार से अधिक उम्मीदवार JRF के लिए योग्य

Aug 29, 2026 08:18 AM (Asia/Kolkata)

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शनिवार तड़के 84 विषयों के लिए आयोजित यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC-NET) के परिणाम घोषित कर दिए। जारी परिणाम के अनुसार 4,000 से अधिक उम्मीदवार जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए पात्र पाए गए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, 84 विषयों में परीक्षा देने वाले 6.07 लाख उम्मीदवारों में से 97,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने पीएचडी में प्रवेश के लिए...

रक्षाबंधन पर बैंक रहेंगे बंद या खुले? 28 अगस्त की पूरी जानकारी यहां पढ़ें

रक्षाबंधन पर बैंक रहेंगे बंद या खुले? 28 अगस्त की पूरी जानकारी यहां पढ़ें

Aug 28, 2026 09:43 AM (Asia/Kolkata)

रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और आपसी रिश्ते को मजबूत करने वाला प्रमुख त्योहार है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और उसकी खुशहाली व लंबी उम्र की कामना करती है। रक्षाबंधन के अवसर पर शुक्रवार, 28 अगस्त को देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, सभी राज्यों में इस दिन बैंक की छुट्टी नहीं है। ऐसे में अगर आप शुक्रवार को बैंक जाकर अपना कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो...

प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, बफर स्टॉक बाजार में उतारा

प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, बफर स्टॉक बाजार में उतारा

Aug 25, 2026 07:23 AM (Asia/Kolkata)

देश के कई हिस्सों में प्याज की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार ने अपने बफर स्टॉक को बाजार में जारी करने का फैसला किया है। इसी के तहत महाराष्ट्र के नासिक से अधिक खपत वाले केंद्रों तक प्याज पहुंचाने के लिए ‘कांदा एक्सप्रेस’ के जरिए आपूर्ति शुरू कर दी गई है। उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने बताया कि विशेष ट्रेन में प्याज की खेप लोड की जा रही है। इसके बुधवार तक निर्धारित...

दिल्ली में CNG और पेट्रोल ऑटो की नई रजिस्ट्रेशन पर रोक, 2027 से सिर्फ EV को मंजूरी

दिल्ली में CNG और पेट्रोल ऑटो की नई रजिस्ट्रेशन पर रोक, 2027 से सिर्फ EV को मंजूरी

Aug 24, 2026 12:44 PM (Asia/Kolkata)

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने नई EV Policy 2026 के तहत CNG और पेट्रोल से चलने वाले ऑटो-रिक्शा की नई रजिस्ट्रेशन पर रोक लगाने का फैसला किया है। नीति के अनुसार, 1 जनवरी 2027 से दिल्ली में केवल इलेक्ट्रिक ऑटो-रिक्शा की नई रजिस्ट्रेशन की जाएगी। हालांकि, इस फैसले का यह मतलब नहीं है कि दिल्ली की सड़कों पर पहले से चल रहे सभी CNG ऑटो तुरंत बंद कर दिए जाएंगे। मौजूदा CNG ऑटो के...

दिल्ली के करोल बाग में पुरानी इमारत का हिस्सा ढहा, एक व्यक्ति की मौत

दिल्ली के करोल बाग में पुरानी इमारत का हिस्सा ढहा, एक व्यक्ति की मौत

Aug 21, 2026 04:34 PM (Asia/Kolkata)

दिल्ली के करोल बाग इलाके में शुक्रवार को एक पुरानी दो मंजिला इमारत का एक हिस्सा अचानक ढह गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मलबे में दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फायर ब्रिगेड विभाग के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे करोल बाग इलाके में...

हरभजन सिंह फिर विवादों में, फतेहगढ़ साहिब के स्कूल की पुरानी वीडियो साझा करने पर घिरे

हरभजन सिंह फिर विवादों में, फतेहगढ़ साहिब के स्कूल की पुरानी वीडियो साझा करने पर घिरे

Aug 20, 2026 09:19 AM (Asia/Kolkata)

राजस्थान की एक वीडियो को लेकर विवादों में रहे पूर्व भारतीय क्रिकेटर और भाजपा के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवादों में आ गए हैं। इस बार उन्होंने फतेहगढ़ साहिब जिले के गांव जलहण स्थित सरकारी हाई स्कूल के कथित खराब हालात को उजागर करने वाली दो वीडियो अपने एक्स (X) हैंडल पर साझा कीं। हालांकि, इनमें से एक वीडियो के वर्ष 2018 की होने का दावा सामने आने के बाद उनकी...

कीरतपुर-मनाली हाईवे पर भीषण हादसा, दो ट्रकों की टक्कर में 4 की मौत, 7 घायल

कीरतपुर-मनाली हाईवे पर भीषण हादसा, दो ट्रकों की टक्कर में 4 की मौत, 7 घायल

Aug 20, 2026 08:39 AM (Asia/Kolkata)

हिमाचल प्रदेश में कीरतपुर-मनाली हाईवे पर गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। दावड़ा सुरंग के भीतर दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 6:30 बजे हुआ। बताया गया है कि दोनों ट्रकों के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई लोग वाहनों के अंदर फंस गए और घायल हो गए। हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया और घायलों को उपचार के...

चीनी की बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई सरकार की चिंता, डीलरों के लिए 15 दिन की स्टॉक लिमिट

चीनी की बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई सरकार की चिंता, डीलरों के लिए 15 दिन की स्टॉक लिमिट

Aug 20, 2026 07:58 AM (Asia/Kolkata)

देश में चीनी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बीच केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाया है। सरकार ने बड़ी मात्रा में चीनी का इस्तेमाल करने वाले डीलरों के लिए स्टॉक रखने की सीमा घटाकर 15 दिन कर दी है। नए आदेश के अनुसार, 10 मीट्रिक टन से अधिक चीनी का इस्तेमाल करने वाले डीलर अब 15 दिनों से ज्यादा का स्टॉक नहीं रख सकेंगे। यह आदेश 1 सितंबर से लागू होगा और 30 नवंबर तक प्रभावी रहेगा। त्योहारी सीजन में...

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 24 से 27 अगस्त तक करेंगे जापान का दौरा

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 24 से 27 अगस्त तक करेंगे जापान का दौरा

Aug 19, 2026 03:30 PM (Asia/Kolkata)

भारत और जापान हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, प्रगति और समृद्धि के साझा लक्ष्य के साथ एक करीबी और स्थायी साझेदारी रखते हैं। इसी दिशा में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जापानी कंपनियों और कारोबारियों से भारत में अपने निवेश तथा साझेदारी को और मजबूत करने का आह्वान किया है। पीयूष गोयल ने यह बात उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जापानी प्रतिनिधिमंडल के लिए आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित...

तीसरे सोमवार को अशोक धाम मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत

तीसरे सोमवार को अशोक धाम मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत

Aug 17, 2026 07:36 AM (Asia/Kolkata)

बिहार के लखीसराय जिले में सोमवार को अशोक धाम मंदिर के बाहर भगदड़ मचने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। यह हादसा सावन के पवित्र महीने के तीसरे सोमवार के अवसर पर हुआ, जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए पहुंचे थे। घटना के बाद मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बिजली की एक तार गिरने की सूचना...