शिक्षा सुधार की दिशा में बड़ा कदम, CM मान आज शिक्षकों के दल को फिनलैंड भेजेंगे

शिक्षा सुधार की दिशा में बड़ा कदम, CM मान आज शिक्षकों के दल को फिनलैंड भेजेंगे

पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann आज 72 शिक्षकों के एक दल को विशेष प्रशिक्षण के लिए Finland रवाना करेंगे। यह शिक्षक फिनलैंड की शिक्षा प्रणाली और आधुनिक शिक्षण तकनीकों के बारे में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। पंजाब सरकार के अनुसार इस पहल का उद्देश्य सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को अधिक मजबूत और छात्र-केंद्रित बनाना है। सरकार का मानना है कि फिनलैंड के शिक्षा मॉडल से प्राप्त अनुभव और नई शिक्षण पद्धतियां राज्य के स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में सहायक साबित होंगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान शिक्षकों से बातचीत भी करेंगे और उन्हें प्रशिक्षण के लिए शुभकामनाएं देंगे। गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब पंजाब के शिक्षकों को विदेश में प्रशिक्षण के लिए भेजा जा रहा है। इससे पहले भी कई शिक्षकों के बैच देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों में विशेष प्रशिक्षण के लिए भेजे जा चुके हैं। वहां से लौटे शिक्षकों ने आधुनिक शिक्षा पद्धतियों और नए अनुभवों को स्कूलों में लागू करने की दिशा में काम किया है। राज्य सरकार को उम्मीद है कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का स्तर और बेहतर होगा तथा विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा प्रणाली के अनुरूप तैयार किया जा सकेगा।