मार्क कार्नी की पत्नी डायना फॉक्स कार्नी की सरकारी भूमिका पर सियासी विवाद, संसदीय समिति के समक्ष पेश होने की मांग
- अंतरराष्ट्रीय
- (Asia/Kolkata)
कनाडा में प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की पत्नी डायना फॉक्स कार्नी की सरकारी भूमिका को लेकर राजनीतिक विवाद छिड़ गया है। कंजरवेटिव पार्टी ने मांग की है कि उन्हें संसद की समिति के सामने उपस्थित होकर अपनी जिम्मेदारियों के संबंध में स्पष्टीकरण देना चाहिए। उल्लेखनीय है कि सितंबर में मत्स्य पालन मंत्री जोआन थॉम्पसन ने डायना फॉक्स कार्नी को कनाडा की विशेष समुद्री दूत नियुक्त करने की घोषणा की थी। उनकी जिम्मेदारी समुद्री पर्यावरण के संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, स्वदेशी समुदायों की भागीदारी और समुद्री सुरक्षा से जुड़े विषयों को आगे बढ़ाने की है। कंजरवेटिव सांसदों का कहना है कि जनता को यह जानने का अधिकार है कि उनकी वास्तविक शक्तियां क्या हैं, विदेश दौरों व अन्य खर्चों की व्यवस्था कैसे होती है और वे किन लोगों से मुलाकात करती हैं। पार्टी ने संभावित लॉबिंग और हितों के टकराव को लेकर भी प्रश्न उठाए हैं।सांसद जोनाथन रो ने इस विषय को लेकर समिति में एक प्रस्ताव पेश किया, लेकिन लिबरल सांसदों ने इस पर होने वाली बहस को आगे टाल दिया।दूसरी ओर, प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार डायना फॉक्स कार्नी यह जिम्मेदारी बिना किसी वेतन के निभा रही हैं। कनाडा के नैतिकता आयुक्त ने भी पहले उनकी नियुक्ति में हितों के टकराव का कोई प्रमाण न होने की बात कही थी।
Leave a Reply