Daily Suraj

हिन्दी

तरनतारन दरबार साहिब में अफरा-तफरी, गोताखोरों की मदद से खोज अभियान जारी

17 Apr, 2026 07:33 PM

पंजाब के तरनतारन स्थित श्री दरबार साहिब तरनतारन में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने सरोवर में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद संगत और सेवादारों ने तुरंत पानी में उतरकर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। जानकारी के अनुसार, आज मस्या का शुभ दिन होने के कारण दरबार साहिब में बड़ी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने और स्नान करने के लिए पहुंचे हुए थे। इसी दौरान दोपहर के समय यह व्यक्ति दीवान हॉल में बैठकर बाणी सुन रहा था। कुछ देर बाद वह अचानक सरोवर की ओर गया और उसमें छलांग लगा दी। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने उसे खोजने का प्रयास किया, लेकिन वह व्यक्ति काफी आगे निकल गया। बताया जा रहा है कि तरनतारन दरबार साहिब का सरोवर दुनिया के सबसे बड़े सरोवरों में से एक है और इसकी गहराई लगभग 40 से 50 फीट बताई जाती है। इसी कारण उसकी तलाश में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल उस व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। उसकी खोज के लिए हरीके पत्तन के पास से गोताखोरों को बुलाया गया है और तलाश अभियान जारी है।

Posted By: Daily Suraj Bureau

Latest News