बेअदबी विरोधी कानून संशोधन पर सीएम भगवंत मान का बड़ा कदम, 7 सदस्यीय समिति की अहम बैठक बुलाई

बेअदबी विरोधी कानून संशोधन पर सीएम भगवंत मान का बड़ा कदम, 7 सदस्यीय समिति की अहम बैठक बुलाई

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'द जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026' (बेअदबी विरोधी कानून) के संबंध में गठित 7 सदस्यीय विशेष समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। यह उच्च स्तरीय बैठक 27 सितंबर (रविवार) को दोपहर 1:00 बजे चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री मान ने इस बैठक में शामिल होने के लिए समिति के सभी सातों सदस्यों को लिखित रूप से आधिकारिक पत्र भेज दिया है। इस समिति में प्रमुख सिख धार्मिक हस्तियां, पूर्व न्यायाधीश और कानूनी विशेषज्ञ शामिल हैं। बैठक में शामिल होंगे ये प्रमुख सदस्य मुख्यमंत्री द्वारा बुलाई गई इस बैठक में निम्नलिखित सदस्य भाग लेंगे: श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह दमदमी टकसाल के प्रमुख संत ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा रामपुर खेड़ी के संत बाबा सेवा सिंह पूर्व जस्टिस जसपाल सिंह पूर्व जस्टिस गुरबीर सिंह पूर्व आईपीएस अधिकारी एवं पीपीएससी के पूर्व चेयरमैन जतिंदर सिंह औलख एडवोकेट प्रीतइंदर पॉल सिंह संशोधन समिति के गठन की पृष्ठभूमि गौरतलब है कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ने 'द जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026' के कुछ प्रावधानों पर आपत्तियां जताई थीं और इस संबंध में पूरी विधानसभा को तलब किया गया था। इन आपत्तियों का संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार ने इस कानून में आवश्यक संशोधन करने और कानूनी व पंथिक पहलुओं को स्पष्ट करने के लिए इस 7 सदस्यीय समिति का गठन किया था। यह समिति इस संशोधन अधिनियम में किए जाने वाले आवश्यक सुधारों और बदलावों पर अपनी सिफारिशें व सुझाव देगी।