बिहार में सत्ता परिवर्तन: सम्राट चौधरी बने मुख्यमंत्री, दो उपमुख्यमंत्री भी नियुक्त
- राष्ट्रीय
- (Asia/Kolkata)
बिहार में राजनीतिक बदलाव के बीच सम्राट चौधरी ने राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर ली है। बुधवार सुबह 11 बजे लोक भवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल सईद अता हसनैन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सम्राट चौधरी ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली। नई सरकार के गठन के तहत जेडीयू के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने भी शपथ ग्रहण की। दोनों नेताओं को उपमुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उपस्थित रहे। राज्य में मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है। शपथ लेने से पहले सम्राट चौधरी ने सुबह पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। सुरक्षा कारणों से उनके शपथ ग्रहण से पहले सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई थी। गौरतलब है कि नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद सोमवार को बिहार की राजनीति में यह बड़ा बदलाव आया। वर्तमान में वह राज्यसभा के सदस्य हैं। उन्होंने करीब 20 वर्षों तक बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दीं।
Leave a Reply