शिरोमणि अकाली दल के लीगल विंग के महासचिव एडवोकेट राजेश राणा भाजपा में शामिल
- पंजाब
- (Asia/Kolkata)
शिरोमणि अकाली दल के लीगल विंग के प्रदेश महासचिव एडवोकेट राजेश राणा ने अकाली दल को अलविदा कहकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्हें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने पार्टी के मुख्य कार्यालय में औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि एडवोकेट राजेश राणा जैसे अनुभवी और कानून के जानकार नेता के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को पंजाब में और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पार्टी में उन्हें पूरा सम्मान और उचित जिम्मेदारियां दी जाएंगी। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद एडवोकेट राजेश राणा ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी की जनहितकारी नीतियों और देशहित में किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में पार्टी द्वारा सौंपी जाने वाली हर जिम्मेदारी का वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। इस मौके पर भाजपा पंजाब के लीगल सेल के प्रमुख एन.के. वर्मा, मोहाली भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील राणा, पूर्व जिला महासचिव राजीव शर्मा तथा लालड़ू सर्कल के सर्कल अध्यक्ष संजू राणा भी उपस्थित रहे।
Leave a Reply