पंजाब

662 published stories
कॉन्ट्रैक्ट शिक्षकों ने वीसी कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगाकर किया रोष प्रदर्शन

कॉन्ट्रैक्ट शिक्षकों ने वीसी कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगाकर किया रोष प्रदर्शन

Sep 16, 2026 03:34 PM (Asia/Kolkata)

पटियाला: पंजाबी यूनिवर्सिटी कॉन्ट्रैक्ट टीचर एसोसिएशन की ओर से अपनी मांगों को लेकर आज यूनिवर्सिटी परिसर में धरना देकर रोष प्रदर्शन किया गया। रोष स्वरूप शिक्षकों ने वाइस चांसलर कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया और यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। धरने से पहले वाइस चांसलर की ओर से कॉन्ट्रैक्ट शिक्षकों के साथ बैठक भी की गई। एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अनुसार बैठक के दौरान वाइस चांसलर...

गो ट्रेन में बुजुर्गों से बदसलूकी और मारपीट का वीडियो वायरल, मेट्रोलिंक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

गो ट्रेन में बुजुर्गों से बदसलूकी और मारपीट का वीडियो वायरल, मेट्रोलिंक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

Sep 16, 2026 08:09 AM (Asia/Kolkata)

ओशावा (Oshawa) की ओर जा रही गो ट्रेन (GO Train) में एक बुजुर्ग दंपत्ति पर हुए कथित हमले के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की की पहचान कर ली है। हालांकि, इस घटना के सामने आने के बाद मेट्रोलिंक्स (Metrolinx) की सुरक्षा व्यवस्था और अधिकारियों की कार्रवाई पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। शनिवार शाम को घटी इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में कुछ युवा लड़कियां गो...

रोपड़ पावर प्लांट के 2 यूनिट बंद होने के बावजूद पंजाब में बिजली की कोई कमी नहीं आई: तरुनप्रीत सिंह सौंद

रोपड़ पावर प्लांट के 2 यूनिट बंद होने के बावजूद पंजाब में बिजली की कोई कमी नहीं आई: तरुनप्रीत सिंह सौंद

Sep 15, 2026 08:34 PM (Asia/Kolkata)

पंजाब ने बिना किसी कट के 17,281 मेगावाट की अब तक की सबसे अधिक बिजली मांग पूरी की: तरुनप्रीत सिंह सौंद पंजाब के बिजली मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मंगलवार को बताया कि गुरु गोबिंद सिंह सुपर थर्मल प्लांट, रोपड़ के कुल 150 मेगावाट क्षमता वाले दो यूनिट बंद होने के बावजूद “पंजाब में बिजली की कोई कमी नहीं आई और कहीं भी बिजली की कमी के कारण कोई कट नहीं लगाया गया।” एक बयान में बिजली मंत्री तरुनप्रीत सिंह...

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा विभिन्न कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें; संबंधित विभागों को वित्त एवं कार्मिक विभाग के हस्तक्षेप वाले मामलों में तेजी लाने के निर्देश

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा विभिन्न कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें; संबंधित विभागों को वित्त एवं कार्मिक विभाग के हस्तक्षेप वाले मामलों में तेजी लाने के निर्देश

Sep 14, 2026 04:57 PM (Asia/Kolkata)

भगवंत मान सरकार कर्मचारियों की जायज़ मांगों के निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से समाधान के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा जायज़ चिंताओं के तत्काल निपटारे के लिए कैबिनेट सब-कमेटी कर्मचारी यूनियनों के साथ संपर्क बनाए रखेगी: हरपाल सिंह चीमा सार्थक बातचीत और समयबद्ध कार्रवाई पंजाब सरकार तथा कर्मचारियों के बीच मजबूत विश्वास की चाबी: हरपाल सिंह चीमा कर्मचारियों के मुद्दों के समाधान के लिए गठित कैबिनेट...

जालंधर कोर्ट परिसर में हड़कंप: पुलिस को देख छत से कूदे दो बदमाश, खदेड़कर दबोचा गया

जालंधर कोर्ट परिसर में हड़कंप: पुलिस को देख छत से कूदे दो बदमाश, खदेड़कर दबोचा गया

Sep 14, 2026 04:50 PM (Asia/Kolkata)

पंजाब के जालंधर स्थित जिला अदालत परिसर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पेशी के लिए पहुंचे दो वांछित बदमाशों ने पुलिस टीम को देखते ही भागने का प्रयास किया। पुलिस से बचने की हताशा में दोनों आरोपियों ने कोर्ट परिसर की छत से नीचे छलांग लगा दी। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर दोनों को तुरंत हिरासत में ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना...

जालंधर में कल बंद रहेंगी मीट-मछली की दुकानें: संवत्सरी महापर्व के मद्देनजर प्रशासन ने जारी किए सख्त निर्देश

जालंधर में कल बंद रहेंगी मीट-मछली की दुकानें: संवत्सरी महापर्व के मद्देनजर प्रशासन ने जारी किए सख्त निर्देश

Sep 14, 2026 02:35 PM (Asia/Kolkata)

'संवत्सरी महापर्व' के पावन अवसर को ध्यान में रखते हुए जालंधर जिला प्रशासन ने 15 सितंबर, 2026 (मंगलवार) को जिले भर में मीट और मछली की दुकानों के साथ-साथ सभी बूचड़खानों (स्लॉटर हाउस) को पूरी तरह से बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही जिले के होटलों, ढाबों और खान-पान के लिए निर्धारित स्थानों (अहातों) में मांसाहारी भोजन परोसने पर भी पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। जालंधर की अपर जिला मजिस्ट्रेट...

गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर हिट एंड रन: कार ने महिला बाइकर को मारी टक्कर, खौफनाक वीडियो वायरल

गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर हिट एंड रन: कार ने महिला बाइकर को मारी टक्कर, खौफनाक वीडियो वायरल

Sep 14, 2026 02:10 PM (Asia/Kolkata)

हरियाणा के गुरुग्राम स्थित गोल्फ कोर्स रोड पर हिट एंड रन की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक तेज रफ्तार सफेद सेडान कार ने महिला बाइकर के मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के तुरंत बाद कार चालक और उसमें सवार लोग गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए। इस पूरी घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर @rebelwheels_sia_ के नाम से पहचानी जाने वाली पीड़ित महिला...

मानसा के पास होली हार्ट स्कूल की बस दुर्घटनाग्रस्त; चालक के दोनों पैर टूटे, एक बच्चे की हालत गंभीर

मानसा के पास होली हार्ट स्कूल की बस दुर्घटनाग्रस्त; चालक के दोनों पैर टूटे, एक बच्चे की हालत गंभीर

Sep 14, 2026 10:53 AM (Asia/Kolkata)

पंजाब के मानसा में नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहां बच्चों से भरी एक स्कूल बस आगे चल रही पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (PRTC) की बस से पीछे से टकरा गई। इस हादसे में स्कूल बस में सवार लगभग 10 से 15 बच्चे घायल हो गए हैं, जिनमें से एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूल बस के चालक के दोनों पैर टूट गए हैं। दुर्घटना के...

गुरदासपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुख्यात गैंगस्टर 'बूरी बसंतकोटिया' समेत 5 गिरफ्तार, 6 अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद

गुरदासपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुख्यात गैंगस्टर 'बूरी बसंतकोटिया' समेत 5 गिरफ्तार, 6 अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद

Sep 14, 2026 09:34 AM (Asia/Kolkata)

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब को सुरक्षित और अपराध-मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में गुरदासपुर पुलिस को केंद्रीय एजेंसी के सहयोग से बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीमों ने मुस्तैदी दिखाते हुए पीछा कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया और सीमा पार से चलाए जा रहे एक अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 9 एमएम बेरेटा और 9 एमएम ग्लॉक जैसी...

पंजाब: कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां के आवास का घेराव, 3 घंटे ठप रहा आवागमन

पंजाब: कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां के आवास का घेराव, 3 घंटे ठप रहा आवागमन

Sep 13, 2026 06:59 PM (Asia/Kolkata)

विभिन्न आंदोलनों के दौरान दर्ज मामलों को वापस लेने के वादे पूरे न होने और अदालती वारंट जारी होने से नाराज किसानों व मजदूरों ने भारतीय किसान यूनियन (एकता-उग्राहां) और पंजाब खेत मजदूर यूनियन के आह्वान पर कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां के आवास का घेराव किया। लंबी हलके के गांव खुड्डियां में हुए इस प्रदर्शन के कारण मंत्री के घर की ओर जाने वाला मार्ग लगभग तीन घंटे तक पूरी तरह बंद रहा। प्रदर्शन के...