देश की सर्वोच्च अदालत में नई नियुक्तियां, पांच मुख्य न्यायाधीशों को मिला प्रमोशन
- राष्ट्रीय
- (Asia/Kolkata)
देश की सर्वोच्च अदालत, सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को पांच नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई। केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्रालय ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। नियुक्त किए गए न्यायाधीश विभिन्न राज्यों के उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश रहे हैं। कानून मंत्रालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किए गए नामों में बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री चंद्रशेखर, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस शील नागू, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव सचदेवा तथा जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अरुण पल्ली शामिल हैं। इसके अलावा वेंकटा सुबरामनी मोहना को भी सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। प्रमुख नियुक्तियां जस्टिस श्री चंद्रशेखर (मुख्य न्यायाधीश, बॉम्बे हाईकोर्ट) जस्टिस शील नागू (मुख्य न्यायाधीश, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट) जस्टिस संजीव सचदेवा (मुख्य न्यायाधीश, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट) जस्टिस अरुण पल्ली (मुख्य न्यायाधीश, जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट) वेंकटा सुबरामनी मोहना केंद्रीय कानून मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, इन नियुक्तियों से सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या में वृद्धि होगी। इससे लंबित मामलों के निपटारे की प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। सूत्रों ने यह भी बताया कि नियुक्त किए गए सभी न्यायाधीश जल्द ही अपने पद की शपथ ग्रहण करेंगे और उसके बाद सर्वोच्च न्यायालय में अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगे।
Leave a Reply