आनंदपुर साहिब में शर्मनाक घटना: पेइंग गेस्ट संचालक की अगालील हरकतों और जबरन दबाव से तंग छात्रा ने दर्ज कराई शिकायत
- पंजाब
- (Asia/Kolkata)
श्री आनंदपुर साहिब में एक पेइंग गेस्ट (पीजी) में रह रही बीसीए (BCA) अंतिम वर्ष की छात्रा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पीजी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी उसके साथ अशुद्ध हरकतें करता था और जबरन संबंध बनाने की कोशिश करता था। आनंदपुर साहिब पुलिस थाने में 30 सितंबर को दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार, यह घटना साईं अस्पताल के पास स्थित एक पीजी की है। आरोपी की पहचान कुलविंदर सिंह बाबा, निवासी मोहल्ला मटौर, आनंदपुर साहिब के रूप में हुई है। पुलिस को दी गई शिकायत में छात्रा ने बताया कि कुलविंदर सिंह उसके पीजी में रहने के दौरान अक्सर अशील टिप्पणियां और इशारे करता था। 29 सितंबर को जब वह पीजी में मौजूद थी, तब आरोपी ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और शारीरिक संबंध बनाने का कुप्रयास किया। छात्रा ने इस बात का कड़ा विरोध किया और वहां से चली गई। इसके बावजूद आरोपी लगातार उससे संपर्क कर मिलने का दबाव बनाता रहा। शिकायत मिलने के तुरंत बाद आनंदपुर साहिब पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रशासन के अनुसार इस मामले की आगे की जांच एएसआई नीलम रानी को सौंप दी गई है और मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।
Leave a Reply