मान सरकार के OSD राजबीर सिंह घुम्माण ने बिक्रम मजीठिया को भेजा लीगल नोटिस, 24 घंटे में माफी मांगने की दी चेतावनी

मान सरकार के OSD राजबीर सिंह घुम्माण ने बिक्रम मजीठिया को भेजा लीगल नोटिस, 24 घंटे में माफी मांगने की दी चेतावनी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के विशेष कार्य अधिकारी (OSD) राजबीर सिंह घुम्माण ने शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को एक कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस मजीठिया द्वारा सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट के संबंध में जारी किया गया है। कानूनी नोटिस के जरिए राजबीर सिंह घुम्माण ने बिक्रम मजीठिया से मांग की है कि वे सोशल मीडिया पर साझा की गई संबंधित पोस्ट को 24 घंटे के भीतर हटाएं। इसके साथ ही, उन्होंने मजीठिया से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और भविष्य में बिना किसी तथ्यात्मक आधार के ऐसे आरोप न लगाने का लिखित आश्वासन देने की भी मांग की है। राजबीर सिंह घुम्माण ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी ये मांगें तय समय सीमा के भीतर पूरी नहीं की जाती हैं, तो वे मजीठिया के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई शुरू करेंगे तथा मानहानि के तहत भारी हर्जाने का मुकदमा दायर करेंगे।