आत्म नगर में रामगढ़िया वेलफेयर बोर्ड की बैठक आयोजित
- पंजाब
- (Asia/Kolkata)
मान, चीमा व घुम्मण के नेशनल एग्जीक्यूटिव सदस्य चुने जाने पर बांटे लड्डू लुधियाना, विधानसभा हलका आत्म नगर में रामगढ़िया वेलफेयर बोर्ड की बैठक जिला चेयरमैन स. रेशम सिंह सग्गू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पंजाब चेयरमैन सतपाल सिंह सोखी विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर सग्गू ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में किए गए सुधारों से आम लोगों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनहितैषी नीतियों के चलते 2027 में एक बार फिर आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए लगाए जा रहे कैंपों के माध्यम से बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं और सरकार के कार्यों की सराहना कर रहे हैं। इस दौरान रेशम सिंह सग्गू और सतपाल सिंह सोखी ने पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान, हरपाल सिंह चीमा, ओ.एस.डी. स. राजवीर सिंह घुम्मण तथा श्री आदिल अहमद खान को आम आदमी पार्टी की नेशनल एग्जीक्यूटिव का सदस्य चुने जाने पर बधाई दी। इस खुशी में लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया गया। साथ ही अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया सहित पार्टी की समूची लीडरशिप का धन्यवाद किया गया। इस अवसर पर विधानसभा चेयरमैन तरुणदीप सिंह कलसी, लखविंदर सिंह सबरवाल, दर्शन सिंह, यादविंदर सिंह मठाड़ू, मनमोहनप्रीत सिंह गहीर, जगदीप सिंह रिंकू, हरप्रीत सिंह सेबी, उप-चेयरमैन सुखदेव सिंह जगदेव, सुखविंदर सिंह दहले, बलविंदर सिंह सियाण, जगदीप सिंह लोटे, सतवंत सिंह मठाड़ू, हरदीप सिंह गुरु, सलिंदर सिंह भंमरा, सुरिंदर सिंह तथा जनरल सचिव सुखविंदर सिंह जगदेव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Leave a Reply