Daily Suraj

हिन्दी

पूर्व ED अधिकारी निरंजन सिंह और पूर्व DSP बलविंदर सिंह सेखों ‘वारिस पंजाब दे’ में शामिल

23 Sep, 2026 09:58 AM

चर्चित भोला ड्रग केस में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर चुके पूर्व प्रवर्तन निदेशालय (ED) अधिकारी निरंजन सिंह और पंजाब पुलिस के पूर्व DSP बलविंदर सिंह सेखों बुधवार को ‘अकाली दल वारिस पंजाब दे’ में शामिल हो गए। दोनों ने चंडीगढ़ में पार्टी नेता और अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह तथा विधायक मनप्रीत सिंह अयाली की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल होने से पहले निरंजन सिंह ने कहा कि वह करीब 5-6 साल पहले सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशे की समस्या खत्म करने के वादे कई सरकारें कर चुकी हैं, लेकिन यह समस्या अभी भी बनी हुई है। निरंजन सिंह ने कहा कि पंजाब में बदलाव की जरूरत है। उनके पार्टी में शामिल होने को पंजाब में नशे के मुद्दे और राजनीतिक बदलाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

Posted By: Daily Suraj Bureau

Latest News