Daily Suraj

हिन्दी

अजनाला केस में सांसद अमृतपाल सिंह की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई

02 May, 2026 04:12 PM

खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह से जुड़े मामले में एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आई है। डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह को आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से अमृतसर की अदालत में पेश किया गया। इस संबंध में जानकारी उनके वकील रीतू राज सिंह संधू ने दी। अदालत की कार्यवाही के दौरान बचाव पक्ष ने चालान का जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की, जिसे अदालत के समक्ष रखा गया। उल्लेखनीय है कि यह मामला फरवरी 2023 में अजनाला में एक पुलिस थाने पर हुए हमले से संबंधित है। इस घटना में अमृतपाल सिंह और उनके समर्थकों पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। हालांकि, अमृतपाल सिंह के वकील का कहना है कि उनके मुवक्किल पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। मामले की सुनवाई जारी है और आगामी कार्यवाही अदालत के निर्देशानुसार आगे बढ़ेगी।

Latest News