Daily Suraj

हिन्दी

पंजाब के कई जिलों में आज बारिश के आसार, मौसम विभाग ने दी जानकारी

23 Mar, 2026 09:29 AM

लगातार दो दिनों तक शुष्क मौसम रहने के बाद पंजाब और चंडीगढ़ में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई, जिससे अब तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 मार्च को राज्य के 11 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। हालांकि, विभाग की ओर से किसी प्रकार की विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। जिन जिलों में आज बारिश के आसार हैं, उनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा शामिल हैं। इन क्षेत्रों में हल्की और छिटपुट बारिश हो सकती है। वहीं, 24 मार्च को मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद 25 और 26 मार्च को एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान विशेष रूप से पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में हल्की से मध्यम बारिश होने के संकेत हैं।

Posted By: Daily Suraj Bureau

Latest News