सोने-चांदी की कीमतों में फिर गिरावट, जानिए आज के ताज़ा रेट
- राष्ट्रीय
- (Asia/Kolkata)
देश के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि चांदी की तुलना में सोने की कीमतों में गिरावट कम रही, लेकिन दोनों धातुओं में नरमी का रुख देखने को मिला। सुबह करीब 11:30 बजे MCX पर सोने की कीमत में ₹521 प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई। एक दिन पहले सोना ₹1.61 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गया था, लेकिन आज सुबह से गिरावट के चलते इसकी कीमत घटकर ₹1,60,624 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। फ्यूचर्स मार्केट में भी सोने की कीमतों में कमी देखी गई। सुबह 11:30 बजे 10 ग्राम सोने का भाव ₹1,60,606 रहा, जो ₹539 प्रति 10 ग्राम की गिरावट को दर्शाता है। इससे पहले बुधवार को MCX पर सोना ₹1,61,145 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेज गिरावट देखी गई। घरेलू वायदा बाजार में चांदी के दामों में लगभग 2 प्रतिशत यानी ₹5,400 की कमी आई है। गुरुवार को शुरुआती कारोबार में चांदी का भाव MCX पर ₹2,62,892 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। गौरतलब है कि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी और यह 3 प्रतिशत की तेजी के साथ ₹2,68,316 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। ऐसे में आज की गिरावट ने बाजार में उतार-चढ़ाव का संकेत दिया है।
Leave a Reply