Daily Suraj

हिन्दी

त्योहारी सीजन से पहले राज्य कर्मचारियों को राहत: पंजाब में डीए बढ़ोतरी का आधिकारिक आदेश जारी

23 Sep, 2026 03:15 PM

पंजाब सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने संबंधी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। वित्त विभाग द्वारा जारी इस नए आदेश के बाद राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अब 42 फीसदी से बढ़कर 50 फीसदी हो गया है। अधिसूचना के मुताबिक, महंगाई भत्ते में की गई यह वृद्धि 1 सितंबर 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। इस फैसले से राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों के मासिक वेतन में सीधा इजाफा होगा, जिससे आगामी त्योहारी सीजन से पहले कर्मचारियों को बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी। राज्यपाल की मंजूरी के बाद राज्यभर के प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश जारीवित्त विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि महंगाई भत्ते में संशोधन के इस प्रस्ताव को पंजाब के राज्यपाल द्वारा विधिवत मंजूरी दे दी गई है। स्वीकृति मिलने के तुरंत बाद वित्त विभाग ने इस निर्णय की प्रतियां राज्य प्रशासन के उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दी हैं।यह आदेश सभी विशेष मुख्य सचिवों, अतिरिक्त मुख्य सचिवों, वित्तीय आयुक्तों, प्रधान सचिवों और प्रशासनिक सचिवों को भेजा गया है। इसके अतिरिक्त, विभागाध्यक्षों, मंडल आयुक्तों, जिला एवं सत्र न्यायाधीशों, सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों तथा अन्य संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को भी इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Posted By: Daily Suraj Bureau

Latest News