Daily Suraj

हिन्दी

पंजाब विधानसभा स्पीकर और मुख्यमंत्री ने पंजाब के राज्यपाल का विधानसभा पहुँचने पर किया हार्दिक स्वागत

06 Mar, 2026 08:33 PM

पंजाब विधानसभा के स्पीकर श्री कुलतार सिंह संधवां ने पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के साथ आज पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया का पंजाब विधानसभा पहुँचने पर हार्दिक स्वागत किया। इस अवसर पर पंजाब पुलिस द्वारा राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्यपाल बजट सत्र के पहले दिन सदन को संबोधित करने के लिए पंजाब विधानसभा पहुँचे थे। स्पीकर श्री कुलतार सिंह संधवां और मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान ने भी राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया को सम्मानस्वरूप स्मृति चिन्ह और पारंपरिक लोई भेंट की।

 राज्यपाल ने उनके हार्दिक स्वागत पर खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा कैबिनेट मंत्री श्री हरपाल सिंह चीमा, कैबिनेट मंत्री श्री अमन अरोड़ा, डॉ. रवजोत सिंह, संसदीय मामलों के मंत्री, पंजाब, श्री के.ए.पी. सिन्हा, मुख्य सचिव, पंजाब, बहुजन समाज पार्टी के श्री नछत्तर पाल, शिरोमणि अकाली दल के श्री मनप्रीत सिंह ईयाली और भाजपा के श्री जंगी लाल महाजन मौजूद थे।

Latest News