Daily Suraj

हिन्दी

जीरकपुर हादसा: फ्लाई ओवर पर ही फंसी रह गई बाइक, 18 फीट नीचे गिरे युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम

23 Sep, 2026 09:31 AM

मोहाली के जीरकपुर स्थित अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर सेठी ढाबे के पास मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। हाईवे पर बने फ्लाई ओवर से एक बाइक सवार युवक अचानक नियंत्रित होकर लगभग 18 फीट नीचे सड़क पर आ गिरा। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रात 9 बजे के करीब हुआ हादसा प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार रात करीब 9:00 से 9:15 बजे के बीच घटी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उस समय फ्लाई ओवर के ऊपर और नीचे दोनों रास्तों पर सामान्य यातायात चल रहा था। इसी दौरान बाइक सवार युवक अचानक फ्लाई ओवर से नीचे आ गिरा। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत घायल युवक को संभाला और एंबुलेंस की मदद से चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ऊपर ही फंसी मिली बाइक, शिनाख्त में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को मृतक युवक की बाइक फ्लाई ओवर के ऊपर ही फंसी हुई मिली। पुलिस अब इस बिंदु की जांच कर रही है कि बाइक ऊपर रहने के बावजूद युवक नीचे कैसे गिरा। मृतक युवक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों और अन्य माध्यमों से उसकी शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। हादसे के कारणों की गहन जांच जारी फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि युवक बाइक का संतुलन बिगड़ने के कारण नीचे गिरा या फिर घटना के पीछे कोई अन्य कारण या वाहन जिम्मेदार है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार हादसे के सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Posted By: Daily Suraj Bureau

Latest News