गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ा अभियान: 508 स्थानों पर छापेमारी, 188 गिरफ्तार

गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ा अभियान: 508 स्थानों पर छापेमारी, 188 गिरफ्तार

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत चलाए जा रहे ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान के 68वें दिन पंजाब पुलिस ने राज्यभर में बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टरों के सहयोगियों से जुड़े 508 चिन्हित ठिकानों पर छापेमारी की। यह अभियान 20 जनवरी 2026 को गौरव यादव द्वारा शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य पंजाब को गैंगस्टर मुक्त बनाना है। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) के समन्वय में सभी जिलों की पुलिस टीमें लगातार विशेष अभियान चला रही हैं। कार्रवाई के दौरान 188 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिससे अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 17,674 हो गई है। इसके अलावा 95 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 99 लोगों को पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। पुलिस ने इस दौरान तीन फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गोपनीय रूप से गैंगस्टरों और अपराधियों से संबंधित जानकारी साझा करें, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। इसी दौरान ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के 393वें दिन भी कार्रवाई जारी रखते हुए पुलिस ने 112 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 463 ग्राम हेरोइन, 1.2 किलोग्राम अफीम, 471 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 62,400 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, पिछले 393 दिनों में कुल 56,071 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके साथ ही नशा मुक्ति अभियान के तहत आज 26 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास के इलाज के लिए तैयार किया गया है।