अश्लील सामग्री पर सरकार की सख्ती, 5 OTT प्लेटफॉर्म किए गए ब्लॉक
- राष्ट्रीय
- (Asia/Kolkata)
केंद्र सरकार ने अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) के माध्यम से पांच ऑनलाइन स्ट्रीमिंग (OTT) प्लेटफॉर्म को ब्लॉक कर दिया है। जिन प्लेटफॉर्म्स पर यह कार्रवाई की गई है, उनमें MoodXVIP, Koyal PlayPro, Digi Movieplex, Feel और Jugnoo शामिल हैं। सरकार के अनुसार, इन प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित की जा रही सामग्री अश्लील और आपत्तिजनक पाई गई, जो विभिन्न कानूनों का उल्लंघन करती है। सरकारी बयान के मुताबिक, संबंधित प्लेटफॉर्म्स की सामग्री IT Act 2000, IT Rules 2021, भारतीय दंड संहिता की धारा 292 और महिलाओं के अशोभनीय चित्रण से जुड़े कानूनों के खिलाफ पाई गई। यह पहली बार नहीं है जब सरकार ने इस तरह की कार्रवाई की है। इससे पहले जुलाई 2025 में Ullu और ALTT समेत 25 OTT प्लेटफॉर्म्स पर भी प्रतिबंध लगाया गया था। ALTT को फिल्म और टीवी निर्माता एकता कपूर ने अप्रैल 2017 में लॉन्च किया था, जबकि ULLU ऐप को 2018 में IIT कानपुर से स्नातक विभू अग्रवाल द्वारा शुरू किया गया था। इससे पहले मार्च 2024 में भी सरकार ने अश्लील सामग्री के प्रसारण को लेकर 18 OTT प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगाया था। इसके साथ ही 19 वेबसाइट्स, 10 मोबाइल ऐप्स और 57 सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी ब्लॉक किया गया था। सरकार का कहना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार को रोकने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Leave a Reply