Daily Suraj

हिन्दी

लुधियाना में नहर हादसा, बचाव से पहले निहंग सिंह की गई जान

09 May, 2026 12:52 PM

लुधियाना के दोराहा के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक निहंग सिंह अपने घोड़े समेत नहर में डूब गया। यह हादसा दोराहा के निकट गुजर रही नहर में हुआ। जानकारी के अनुसार, निहंग सिंह अपने घोड़े को नहर में नहला रहा था। इसी दौरान जब वह घोड़े समेत नहर में उतरा तो घोड़ा नहर के भीतर मौजूद एक गहरे गड्ढे में फंस गया और संतुलन बिगड़ने से पलट गया। उस समय निहंग सिंह घोड़े के ऊपर ही बैठा हुआ था। अचानक हुए इस हादसे के बाद दोनों को संभलने का मौका नहीं मिला और वे पानी में डूब गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गए। बचाव टीमों ने निहंग सिंह और घोड़े को नहर से बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि नहर के पास ही निहंग सिंहों का पड़ाव लगा हुआ था और मृतक निहंग सिंह अपने घोड़े को नहलाने के लिए नहर में गया था। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

Posted By: Daily Suraj Bureau

Latest News