Daily Suraj

हिन्दी

नींबू-गुड़ ड्रिंक भी फायदेमंद, पेट की चर्बी कम करने में मददगार

02 Mar, 2026 01:00 PM

आजकल बदलती जीवनशैली और खानपान की आदतों के कारण पेट से जुड़ी समस्याएं आम हो गई हैं। घर के बने भोजन की जगह बाहर का तला-भुना खाना पसंद करने से अपच, गले और छाती में जलन, सांस की बदबू और मुंह का खराब स्वाद जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं, जो शरीर में असहजता पैदा करती हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार कुछ घरेलू उपाय इन समस्याओं से राहत दिलाने में कारगर साबित हो सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अदरक और लौंग से बनी चाय पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करती है। लौंग पाचन क्रिया को तेज करने में सहायक मानी जाती है, जिससे पेट संबंधी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। नियमित रूप से इस चाय का सेवन करने से पाचन प्रक्रिया संतुलित रहती है। इस चाय को तैयार करने के लिए एक बर्तन में थोड़ा अदरक और 3-4 लौंग को पानी में उबालें। लगभग 5 मिनट तक उबालने के बाद इसे छान लें। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें एक चम्मच शहद मिलाया जा सकता है। पेट से जुड़ी समस्याओं में बढ़ती पेट की चर्बी भी एक आम चिंता बन चुकी है। ऐसे में नींबू और गुड़ से तैयार पेय उपयोगी माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, शरीर की चर्बी कम करने के लिए संतुलित आहार और व्यायाम के साथ डिटॉक्स पेय का सेवन लाभकारी होता है। नींबू में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और गुड़ में पाए जाने वाले पोषक तत्व जैसे जस्ता और सेलेनियम शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इस पेय को बनाने के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस और गुड़ का छोटा टुकड़ा मिलाकर पिया जा सकता है। इसमें स्वाद और लाभ बढ़ाने के लिए पुदीने की पत्तियां और थोड़ा अदरक भी मिलाया जा सकता है। विशेषज्ञों की सलाह है कि इस पेय को रोज सुबह खाली पेट सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है और शरीर को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स किया जा सकता है।

Posted By: Daily Suraj Bureau

Latest News