Daily Suraj

हिन्दी

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी से इज़राइल यात्रा के दौरान गाज़ा मुद्दा उठाने की अपील की

25 Feb, 2026 10:58 AM

नई दिल्ली: कांग्रेस की महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने उम्मीद जताई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आगामी इज़राइल दौरे के दौरान वहां की संसद कनेसेट को संबोधित करते हुए गाज़ा में हो रही घटनाओं का मुद्दा उठाएंगे और प्रभावित लोगों के लिए न्याय की मांग करेंगे। प्रधानमंत्री के दो दिवसीय इज़राइल दौरे पर रवाना होने से पहले प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि भारत का इतिहास हमेशा सत्य, शांति और न्याय के साथ खड़े रहने का रहा है और देश को वैश्विक स्तर पर भी इसी दिशा में अपनी भूमिका निभाते रहना चाहिए। इस बीच, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर फिलिस्तीनियों का साथ छोड़ने का आरोप लगाया है। पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि एक ओर गाज़ा में निर्दोष नागरिकों पर हमले जारी हैं, वहीं प्रधानमंत्री की यह यात्रा सरकार के दोहरे मापदंडों को दर्शाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार फिलिस्तीनियों के समर्थन में केवल औपचारिक बयान देती है, जबकि वास्तविक रूप से उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया गया है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा भारत और इज़राइल के बीच रक्षा और व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Posted By: Daily Suraj Bureau

Latest News