मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा ऐलान, शहीद जवानों के परिवारों को आर्थिक मदद
- पंजाब
- (Asia/Kolkata)
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरदासपुर में हाल ही में ड्यूटी के दौरान मारे गए पुलिस जवानों के परिवारों के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में शहीद ए.एस.आई. गुरनाम सिंह और पी.एच.जी. अशोक कुमार की बहादुरी और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि दोनों जवानों ने अपनी ड्यूटी निभाते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए, जो पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। सरकार की ओर से शहीदों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये की एक्स-ग्रेशिया राशि दी जाएगी। इसके अलावा, एचडीएफसी बैंक की ओर से भी 1-1 करोड़ रुपये की अतिरिक्त बीमा राशि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पंजाब सरकार अपने शहीदों और उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि इन जवानों की कुर्बानी सभी को ईमानदारी, साहस और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने की प्रेरणा देती है।
Leave a Reply