Petrol-Diesel Rate Today: क्या आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए अपने शहर के ताज़ा रेट
- राष्ट्रीय
- (Asia/Kolkata)
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। ऐसे में आम लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। हालांकि, राहत की बात यह है कि सरकारी तेल कंपनियों इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) द्वारा 23 जुलाई के लिए जारी किए गए नए ईंधन दरों में देश के अधिकांश शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। तेल कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट करती हैं। ऐसे में यदि आप आज अपनी गाड़ी में ईंधन भरवाने जा रहे हैं, तो पहले अपने शहर के नवीनतम दाम जरूर जांच लें। 23 जुलाई को प्रमुख शहरों में पेट्रोल के दाम: दिल्ली – ₹102.12 प्रति लीटर कोलकाता – ₹113.51 प्रति लीटर मुंबई – ₹111.21 प्रति लीटर चेन्नई – ₹108.01 प्रति लीटर हैदराबाद – ₹115.73 प्रति लीटर बेंगलुरु – ₹110.89 प्रति लीटर 23 जुलाई को प्रमुख शहरों में डीजल के दाम: दिल्ली – ₹95.20 प्रति लीटर कोलकाता – ₹99.82 प्रति लीटर मुंबई – ₹97.83 प्रति लीटर चेन्नई – ₹99.66 प्रति लीटर हैदराबाद – ₹103.82 प्रति लीटर बेंगलुरु – ₹98.80 प्रति लीटर
Leave a Reply