Daily Suraj

हिन्दी

रेप मामले में वांछित विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को कोर्ट में पेश किया गया

25 Mar, 2026 02:25 PM

आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को पटियाला पुलिस द्वारा मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किए जाने के बाद बुधवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरमीत सिंह पठानमाजरा सितंबर 2025 से दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे थे। उस समय से पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने पहले उन्हें हरियाणा के करनाल में गिरफ्तार किया था, लेकिन वे हिरासत से फरार हो गए थे। इसके बाद उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया गया। मंगलवार देर रात मध्य प्रदेश के ग्वालियर के पास शिवपुरी जिले में उनकी मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें दोबारा गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

Posted By: Daily Suraj Bureau

Latest News