Daily Suraj

हिन्दी

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: डंपर से टकराकर बस में लगी आग, 14 यात्रियों की मौत

26 Mar, 2026 10:43 AM

आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले के रायवरम के पास गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक निजी यात्री बस डंपर से टकरा गई। टक्कर के तुरंत बाद बस में आग लग गई, जिससे उसमें सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में 14 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 23 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे। यह बस हरिकृष्ण ट्रैवल्स की थी, जो तेलंगाना के निर्मल से नेल्लोर जा रही थी। घटना सुबह करीब 6 बजे हुई। हादसे के बाद लगी आग पर काबू पाने में करीब तीन घंटे का समय लगा। मौके पर पहुंची राहत और बचाव टीमों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। मार्कापुरम के पुलिस अधीक्षक वी. हर्षवर्धन राजू ने बताया कि डंपर चालक सहित 23 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारणों की जांच जारी है। इस बीच, मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Posted By: Daily Suraj Bureau

Latest News