सोना-चांदी की कीमतों में फिर उछाल, दो दिनों में बड़ी तेजी
- राष्ट्रीय
- (Asia/Kolkata)
देश में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी दर्ज की गई है। 24 फरवरी को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार कीमती धातुओं के दामों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिली है। India Bullion and Jewellers Association (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत 1,283 रुपये बढ़कर 1,59,503 रुपये हो गई है। इससे पहले इसकी कीमत 1,58,220 रुपये थी। गौरतलब है कि पिछले दो कारोबारी दिनों में सोने के दाम करीब 5,000 रुपये तक बढ़ चुके हैं। वहीं, चांदी की कीमतों में भी तेज उछाल देखा गया है। एक किलो चांदी की कीमत 2,460 रुपये बढ़कर 2,66,535 रुपये पहुंच गई है, जबकि एक दिन पहले यह 2,64,075 रुपये प्रति किलो थी। इससे पहले भी चांदी में करीब 13,000 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। इस तरह दो दिनों में चांदी की कीमत 16,000 रुपये से अधिक बढ़ चुकी है। इस वर्ष सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। वर्ष 2026 में अब तक सोने की कीमत में लगभग 26,000 रुपये और चांदी में करीब 36,000 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। इसी दौरान 29 जनवरी को सोना 1.76 लाख रुपये और चांदी 3.86 लाख रुपये के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी।
Leave a Reply