आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026)

आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026)

♈ मेष : बाहरी लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। कारोबार में कोई नया सौदा हो सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं।
 

♉ वृषभ : व्यापार में अचानक लाभ मिल सकता है। ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करें, सेहत का ध्यान रखें।
 

♊ मिथुन : दफ्तर में किसी अनुभवी व्यक्ति से सीखने का मौका मिलेगा। आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें।
 

♋ कर्क : काम में आ रही रुकावटें दूर होंगी। एक समय में एक ही काम पर ध्यान देने की सलाह है।
 

♌ सिंह: मन में कुछ उलझन रह सकती है। किसी लुभावनी स्कीम या शॉर्टकट में पैसा न लगाएं।
 

♍ कन्या : पुरानी उलझन को सुलझाने के लिए बड़ा फैसला ले सकते हैं। भावुक होकर कोई भी कार्य न करें।
 

♎ तुला : सरकारी कार्यों या अटके हुए मामलों में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
 

♏ वृश्चिक : फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। विरोधियों पर आपकी पकड़ मजबूत रहेगी।
 

♐ धनु : घर और दफ्तर के कामों में व्यस्तता रहेगी। अपनी मीठी वाणी से बिगड़े काम बना लेंगे।
 

♑ मकर: कारोबार और कामकाज में लाभ होगा। समय पर भोजन करें और अपनी दिनचर्या ठीक रखें।
 

♒ कुंभ: जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फैसला न लें। पुराने निवेश से आपको अच्छा फायदा मिल सकता है।
 

♓ मीन : नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा और सेहत सामान्य रहेगी।