सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत, दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत, दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट

सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। जालंधर सर्राफा एसोसिएशन द्वारा बुधवार को जारी ताज़ा दरों के अनुसार, सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। ताज़ा रेट के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव आज 1,48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,37,640 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। इससे पहले मंगलवार को 22 कैरेट सोने का भाव 1,38,010 रुपये प्रति 10 ग्राम था। चांदी की कीमतों में भी कमी देखने को मिली है। आज चांदी का भाव 2,34,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार को इसकी कीमत 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी उतार-चढ़ाव और अमेरिकी डॉलर की चाल का असर घरेलू सर्राफा बाजार पर भी पड़ रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में और बदलाव देखने को मिल सकते हैं।