Daily Suraj

हिन्दी

गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी, जनवरी के उच्च स्तर से कीमतें काफी नीचे

16 Mar, 2026 02:14 PM

भारत में 16 मार्च 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई है। बाजार में आई इस गिरावट के बाद 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर ₹1,56,840 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है। इससे पहले पिछले दिन 24 कैरेट सोना लगभग ₹1.59 लाख प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब ₹2.60 लाख प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही थी। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने के कारण कीमती धातुओं के दाम में यह गिरावट देखने को मिली है। इन परिस्थितियों के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार के प्रभाव का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा है। रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका-ईरान युद्ध की स्थिति के कारण पिछले दो कारोबारी दिनों में सोने की कीमत में ₹3,867 और चांदी की कीमत में ₹15,508 की गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले 12 मार्च को सोना लगभग ₹1.60 लाख प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब ₹2.68 लाख प्रति किलोग्राम के स्तर पर थी। वर्ष 2026 के दौरान सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2026 को सोने की कीमत लगभग ₹1.33 लाख थी, जो 29 जनवरी को बढ़कर ₹1.76 लाख प्रति 10 ग्राम के उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। इसके बाद से सोने की कीमत में ₹19,685 की गिरावट आ चुकी है। इसी तरह चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को लगभग ₹2.30 लाख प्रति किलोग्राम थी, जो 29 जनवरी को बढ़कर ₹3.86 लाख के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी। हालांकि इसके बाद बाजार में आई गिरावट के चलते पिछले 46 दिनों में चांदी की कीमत करीब ₹1.33 लाख तक कम हो गई है।

Posted By: Daily Suraj Bureau

Latest News