पुलिस ने वाहन जब्त किया, चालक की तलाश जारी

पुलिस ने वाहन जब्त किया, चालक की तलाश जारी

पंजाब के गुरदासपुर ज़िले के दीनानगर में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सड़क किनारे खड़े एक युवक को पिकअप ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रजत कुमार (30) के रूप में हुई है, जो तीन भाइयों में बीच का था। वह अपने दोस्त के साथ सड़क के दूसरी ओर एक दुकान के बाहर खड़ा था। हादसा रात लगभग 10 बजे हुआ। इस घटना की CCTV फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सूचना मिलने पर दीनानगर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे में शामिल बोलेरो वाहन को ज़ब्त कर लिया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम गुरदासपुर सिविल अस्पताल में करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद, रजत कुमार का अंतिम संस्कार 2 सितंबर को परिवार के सदस्यों और स्थानीय निवासियों की मौजूदगी में गांधी गेट श्मशान घाट में किया गया।