नेपाल में नई सरकार का गठन, बालेन शाह ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ

नेपाल में नई सरकार का गठन, बालेन शाह ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ

नेपाल में शुक्रवार को बालेन्द्र (बालेन) शाह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। 35 वर्ष की आयु में वह देश के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बन गए हैं। सांसद के रूप में शपथ लेने के बाद बालेन शाह ने एक अलग अंदाज में अपना पहला संदेश दिया। उन्होंने रैप गीत के माध्यम से जनता को संबोधित करते हुए भ्रष्टाचार, प्रणालीगत सुधार और युवाओं की भूमिका जैसे अहम मुद्दों को उठाया। बालेन शाह की पार्टी, राष्ट्रीय स्वतंत्रता पार्टी (RSP), ने 5 मार्च को हुए चुनावों में जीत हासिल की थी। इसके बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकार के गठन के तहत मंत्रिमंडल का विस्तार भी किया जा रहा है। सुधान गुरूंग को गृह मंत्री नियुक्त किया गया है, जिन्हें देश की आंतरिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, शिशिर खनाल को विदेश मंत्री बनाया गया है, जो नेपाल की कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों की देखरेख करेंगे।