Daily Suraj

हिन्दी

चंडीगढ़ में स्कूलों को बम धमकी से हड़कंप, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड ने की जांच

21 May, 2026 12:14 PM

शहर के दो प्रमुख स्कूलों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। यह धमकी देर रात करीब ढाई बजे ई-मेल के माध्यम से भेजी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। धमकी मिलने के बाद पुलिस टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्कूल परिसरों को खाली कराया और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने स्कूलों के हर हिस्से की गहन तलाशी ली। कई घंटों तक चली जांच के बाद पुलिस को कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जिन स्कूलों को धमकी मिली है, उनमें Delhi Public School और Chitkara International School शामिल हैं। पुलिस के साथ फोरेंसिक टीमें भी मौके पर पहुंचीं और ई-मेल के स्रोत की जांच शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि चंडीगढ़ के स्कूलों को इससे पहले भी कई बार इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। हालांकि, अब तक हुई हर जांच में कोई भी संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच कर रही है।

Latest News