Daily Suraj

हिन्दी

शहीद दिवस पर हुसैनीवाला और खटकड़ कलां जाएंगे मुख्यमंत्री भगवंत मान

23 Mar, 2026 11:07 AM

शहीद दिवस के अवसर पर महान क्रांतिकारियों Bhagat Singh, Shivaram Rajguru और Sukhdev Thapar को श्रद्धांजलि देने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann आज हुसैनीवाला और खटकड़ कलां का दौरा करेंगे। कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री खटकड़ कलां में शहीद-ए-आजम भगत सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इसके अलावा, इस विशेष अवसर पर हुसैनीवाला में एक हेरिटेज कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास भी किया जाएगा। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान बंगा की दाना मंडी में जनसभा को संबोधित करेंगे, जहां बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।

Posted By: Daily Suraj Bureau

Latest News