हरियाणा में कोर्ट, मिनी सचिवालय और कुछ स्कूलों को बम धमकी, जांच में जुटीं एजेंसियां
- पंजाब
- (Asia/Kolkata)
हरियाणा में बम धमकी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, फतेहाबाद सत्र न्यायालय को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही गुरुग्राम कोर्ट कॉम्प्लेक्स और मिनी सचिवालय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना है। बताया जा रहा है कि बम धमकियों के बाद पूरे हरियाणा में सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम के नवनिर्मित जस्टिस टावर, मिनी सचिवालय और कुछ स्कूलों को भी धमकी भरे संदेश मिले हैं। सूचना मिलते ही गुरुग्राम प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को तत्काल अलर्ट कर दिया गया। बचाव और सुरक्षा दल मौके पर पहुंच गए तथा संबंधित परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी गई। साथ ही सभी संवेदनशील स्थानों की गहन जांच की जा रही है। प्रशासन ने कहा है कि एहतियात के तौर पर सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाए जा रहे हैं। वहीं, सुरक्षा एजेंसियां धमकी की सत्यता और ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच में जुटी हुई हैं।
Leave a Reply