पंजाब में फिर होगी बारिश, 28-29 जुलाई के लिए भारी वर्षा की चेतावनी
- पंजाब
- (Asia/Kolkata)
पंजाब में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। शनिवार सुबह से ही पठानकोट और जालंधर में बारिश हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 26 जुलाई को बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आ सकती है। इसके बाद 27 जुलाई से एक बार फिर वर्षा का दौर शुरू होने की उम्मीद है। वहीं, 28 और 29 जुलाई को पंजाब और चंडीगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 30 जुलाई को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 27 से 29 जुलाई के बीच पंजाब और चंडीगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का भी अनुमान व्यक्त किया है। इसी को ध्यान में रखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार, पंजाब और चंडीगढ़ के ऊपर मानसून ट्रफ सक्रिय है। इसके साथ ही जम्मू क्षेत्र के निकट एक पश्चिमी विक्षोभ भी पहुंच रहा है। इन दोनों मौसम प्रणालियों के प्रभाव के कारण अगले 2 से 3 दिनों तक राज्य में मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना नहीं है। इस दौरान बीच-बीच में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
Leave a Reply