भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कृषि अर्थशास्त्री सरदार सिंह जौहल से की मुलाकात
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को लुधियाना स्थित प्रख्यात कृषि अर्थशास्त्री सरदार सिंह जौहल के आवास पर उनसे मुलाकात की। यह भेंट पार्टी के संपर्क अभियान के तहत की गई। इस दौरान नितिन नवीन ने सरदार सिंह जौहल को भाजपा के पिछले 12 वर्षों के कार्यों और उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत करने वाली एक पुस्तक भेंट की। मुलाकात के दौरान उन्होंने पंजाब की कृषि नीति और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरदार सिंह जौहल से सुझाव भी मांगे। नितिन नवीन ने कहा कि ऐसे सुझाव देशहित के लिए महत्वपूर्ण हैं और नीति निर्माण की दिशा में उपयोगी साबित हो सकते हैं।
Posted By: Daily Suraj Bureau