Daily Suraj

हिन्दी

हिमाचल में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, 3 की मौत

10 Apr, 2026 04:16 PM

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जब पंजाब के कपूरथला से आए श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि छोटे बच्चों सहित 27 लोग घायल बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना नेशनल हाईवे-503 पर ढलियारा स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन के पास दोपहर करीब 12 बजे हुई। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार श्रद्धालु चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन करने के बाद ज्वालाजी मंदिर की ओर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही यह हादसा हो गया। प्रारंभिक रिपोर्टों के मुताबिक, दुर्घटना का कारण ट्रैक्टर के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। नियंत्रण खोने के बाद वाहन लगभग 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा। घटना के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

Posted By: Daily Suraj Bureau

Latest News