Daily Suraj

हिन्दी

मॉस्को पढ़ाई के लिए गया अमृतसर का युवक नहीं लौटा संपर्क में

23 May, 2026 01:29 PM

रूसी सेना में भर्ती हुआ एक और पंजाबी युवक लापता होने का मामला सामने आया है। लापता युवक की पहचान अमृतसर जिले के हीरा सिंह के रूप में हुई है, जो पिछले करीब आठ महीनों से अपने परिवार के संपर्क में नहीं है। जानकारी के अनुसार, हीरा सिंह उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए मॉस्को गया था। परिवार ने बताया कि सितंबर 2025 में उससे आखिरी बार बातचीत हुई थी। इसके बाद से उसका कोई संपर्क नहीं हो पाया है। हीरा सिंह की पत्नी नवदीप कौर ने सुल्तानपुर लोधी स्थित निर्मल कुटिया में राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल से मुलाकात कर अपने पति का पता लगाने की अपील की है। संत सीचेवाल ने इस मामले को केंद्रीय विदेश मंत्री के समक्ष भी उठाया है। नवदीप कौर के अनुसार, हीरा सिंह अक्टूबर 2024 में उच्च शिक्षा के लिए मॉस्को गया था। परिवार ने उसे विदेश भेजने के लिए करीब 14 लाख रुपये खर्च किए थे। बाद में अगस्त 2025 में उसे रूसी सेना में भर्ती कर लिया गया। परिवार का कहना है कि हीरा सिंह को केवल 15 दिनों का सैन्य प्रशिक्षण दिया गया और इसके बाद उसे युद्ध क्षेत्र में भेज दिया गया। तभी से उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

Posted By: Daily Suraj Bureau

Latest News