Daily Suraj

हिन्दी

पंजाब के पूर्व डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने थामा सियासी दामन, दिल्ली में भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी में हुए शामिल

27 Nov, 2026 12:38 PM

वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पंजाब में राजनीतिक माहौल लगातार गरमा रहा है और विभिन्न दल अभी से मतदाताओं को साधने के प्रयासों में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में पंजाब पुलिस के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने पुलिस सेवा के बाद अब राजनीति के क्षेत्र में कदम रख दिया है। पंजाब पुलिस के पूर्व डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय दिल्ली में भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की औपचारिक शुरुआत कर दी है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उपजे विवाद के बाद सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय काफी चर्चा में रहे थे।

Latest News