Daily Suraj

हिन्दी

बिहार के नालंदा में मंदिर में भगदड़, 8 महिलाओं की मौत

31 Mar, 2026 11:52 AM

बिहार के नालंदा जिले के मघरा क्षेत्र स्थित माता शीतलाष्टमी मंदिर में मंगलवार सुबह भगदड़ मचने से आठ महिलाओं की मौत हो गई, जबकि छह से अधिक अन्य लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, चैत्र माह के अंतिम मंगलवार के अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। इसी दौरान अचानक भगदड़ मच गई, जिससे यह दुखद हादसा हुआ। घटना के बाद प्रशासन ने मंदिर और मेले को तत्काल बंद कर दिया है। मृतकों में से दो की पहचान हो चुकी है। इनमें नालंदा निवासी रीता देवी (50) और रेखा देवी (45) शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पटना कमिश्नर को बिहार शरीफ भेजा है। वहीं, मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। सरकार की ओर से मृतकों के आश्रितों को ₹6 लाख प्रति व्यक्ति मुआवजा देने की घोषणा की गई है।

Posted By: Daily Suraj Bureau

Latest News